फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगा हाईवे निर्माण, बागपत में खुलेगा एनएचएआई का दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709बी का निर्माण कार्य अप्रैल माह में शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में बागपत के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बागपत में एनएचएआई का दफ्तर खोला जाएगा। मुरादनगर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि हाईवे के निर्माण की बाधाएं दूर हो चुकी है। बागपत के किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के तेज गति से निर्माण की मांग रखी गई। नितिन गड़करी ने भरोसा दिलाया अप्रैल माह में निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। इससे पहले बागपत में एनएचएआई का दफ्तर खुलेगा और निविदाएं भी आमंत्रित की जाएगी। किसानों का कहना था कि हाईवे का निर्माण अधूरा होने से कई जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुरादनगर मार्ग के लिए 38.39 करोड़ दिए
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बागपत - मुरादनगर मार्ग के करीब 23 किमी के टुकड़े के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए यूपी सरकार को करीब 38.39 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। इस बजट से नाली निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


17 मार्च को चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण
बागपत। जिले में 17 मार्च को केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह आएंगे। रोजगार मेले के अलावा जिले में चार अलग-अलग जगह होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बड़ौत में सिंचाई विभाग के दफ्तर में पिछले कई सालों से लगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें