बागपत। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि 18 मार्च को कार्यालय पर शिविर लगाकर किसानों को विद्युत कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा। इसमें विभागीय सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कनेक्शन जारी हो जाएगा। उन्होंने कृषकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।