फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली में लावारिस वाहनों की बृहस्पतिवार से नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है । पहले दिन नीलामी में भाग लेने वाले लोगों से वाहन के हिसाब से जमानत राशि जमा कराई । पहले दिन 80 दुपहिया वाहनों की नीलामी कर 2.80 लाख की आय हुई।
पुलिस के अनुसार कोतवाली में 179 चौपहिया और दोपहिया वाहनों की नीलामी की तिथि 15 मार्च रखी थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार नसीम अहमद वाहनों की नीलामी के लिए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान मेरठ व अन्य जनपदों से भी कबाड़ी बोली लगाने पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि अभी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वाहनों की सूची चस्पा की गई है। जो नीलामी में भाग लेंगे, उनसे निश्चित धनराशि जमा कराई जा रही है। नीलामी की प्रक्रिया में दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया वाहन नीलामी में पहले दिन 80 दुपहिया वाहनों की नीलामी की गई। इससे 2.80 लाख की आय हुई। नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। शुक्रवार को चौपहिया और दोपहिया वाहन की नीलामी होगी। इनकी संख्या 100 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें