फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताएं सम्मानित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें अपने पुत्रों को सेना में देश सेवा के लिए भेजने वाली प्रतिभावान छात्र छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ संस्था के संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता ही निर्माता है, जो अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा और संस्कारों का बीजारोपण करती है समारोह में स्कूल में पढ़कर सेना में चयनित होकर देश सेवा करने वाले छात्र - छात्राओं की माताओं को संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं और उनकी माताओं को भी थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं से कोई भी समस्या आने पर तुरंत हेल्पलाइन या थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की। गोष्ठी का संचालन उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। इसमें डॉ. सुनील आर्य, विनोद तोमर, पप्पी धामा, चंद्रवीर सिवाच, जितेंद्र आर्य, नितिन शर्मा, पायल, कविता जैन, रेखा धामा, मुशैयदा, अमरेश तोमर, नीलम, प्रीती निर्वाल, सुशीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें