फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पेयजल टंकी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत) ।
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव पलड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्न पूर्णा ने पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने ओवर हैड टैंक, टूटी पाइप लाइन को ठीक कराकर पेयजल टंकी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पलड़ी गांव के ग्रामीण काफी दिन से शिकायत कर रहे थे कि गांव में बनाई पेयजल टंकी में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। ओवर हैड टैंक कई जगह से लीक है और पानी टपकता रहता है। पाइप लाइन भी घटिया डाली है। पानी का प्रेशर पड़ते ही कई जगह से पाइप फट गए हैं। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्न पूर्णा बुधवार को गांव में पेयजल टंकी का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने ओवर हैड टैंक को देखा। गांव में टूटी पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें खामियां मिलीं। उन्होंने टंकी का निर्माण कराने वाले ठेकेदार को फटकार लगाई। ठेकेदार को निर्देश दिए कि ओवर हैड टैंक और टूटी पड़ी पाइप को तुरंत ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें