फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गानों पर बच्चों ने जमकर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। समर्थ इंटरनेशनल स्कूल में होली उत्सव मनाया गया। बच्चों ने होली के गानों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आदित्य प्रकाश रस्तौगी, राजेश उज्ज्वल और दिव्या उज्जवल ने किया। डॉ. आदित्य प्रकाश रस्तौगी ने लोगों को संदेश दिए कि हम बिना केमिकल के रंग से होली खेले। उन्होंने बच्चों को उपहार के रूप में पिचकारियां वितरित कीं। स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने होली गानों पर जमकर डांस किया। इस अवसर पर मीनाक्षी सिसौदिया, रजनी शर्मा, कृष्णा चौधरी, मीनू शर्मा, शिवानी जैन, सतेन्द्र सिंह, कपिल पूनिया का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर, रेजोनेंस पब्लिक स्कूल, बिजरौल मेें भी होली महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रवीण तोमर ने बच्चों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इसमें अनुज तोमर, शर्मिष्ठा पंवार, अभिषेक तोमर, समीर, आशीष, संजय, सुनीता, शालिनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें