बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक में सांसद और मुख्यमंत्री निधि से शहीद स्मारक का विस्तारीकरण, सौंदर्यकरण, आवंटित भवन का मरम्मत कराने जल्द शुरू कराने पर विचार हुआ।
बुधवार को समिति के कार्यालय पर बैठक में मुख्य अतिथि विंग कमांडर पुष्पेंद्र ढाका पहुंचे। एएफटी के मुकदमे, पुरानी पेंशन की समस्याओं को रखा गया, जिसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि प्रशासन की ओर से आवंटित भवन की मरम्मत को सांसद निधि से करीब 10 लाख रुपये एसडीएम के माध्यम से खर्च होंगे। वहीं मंडलीय शहीद स्मारक बावली के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 18 लाख रुपये मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से मंजूर हुए हैं। इस कार्य की देखरेख के लिए जीओसी सब एरिया मेरठ से सीएचएस 24 फरवरी को आएंगे। बैठक के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. शीबा चौधरी को विदाई दी गई। वह एक वर्ष से पॉली क्लीनिक पर तैनात थीं। मेजर संजय श्रीवास्तव, कर्नल एके अग्रवाल, कर्नल एसपी तोमर, ग्रुप कैप्टन एसएम गुप्ता, कमल सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, सूबे सिंह ढाका, महेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, भीम सिंह, तेज सिंह, विनोद कुमार, ब्रजपाल सिंह, धर्म सिंह, देशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, रामपाल सिंह, नारायण सिंह मौजूद रहे।