फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाल दिया भगवान शिव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कलश यात्रा निकालते हुए ब्रह्मा कुमार और कुमारियों ने भगवान शिव का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, इसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में भगवान को भोग लगाया । संस्था की मुख्य संचालक बीके मोहिनी दीदी ने बताया कि जब कल युग में दुख बढ़ जाता है और सभी मनुष्य आत्माएं दुखी हो जाती है, तब परमपिता परमात्मा आकर हम सभी मनुष्य आत्माओं की सद्गति करते हैं। भगवान शिव के धरती पर आगमन को हम सभी महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने अंदर के विकारों को समाप्त कर परमपिता परमात्मा शिव से राज योग सीखकर भविष्य में आने वाली सत युगी दुनिया में महाराजा और महारानी बनना है। इसके बाद झंडारोहण किया । बाद में ब्रह्म कुमार और कुमारी सिर पर कलश लेकर रेलवे रोड स्थित शिव स्तंभ पर इकट्ठे हुए। कलश यात्रा का शुभारंभ बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने झंडा दिखाकर किया। कलश यात्रा का विश्वविद्यालय परिसर में समान हुआ। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसमें बीके प्रवेश दीदी, बीके सीमा दीदी, बीके संगीता दीदी, बीके शिवानी, उषा, कमलेश, राजवीरी, महेंद्री, बीके आजाद, बीके महेंद्र, राजवीर, सुभाष, सुरेश भाई, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें