बागपत। मेरठ रोड पर गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं। स्कूली बच्चों की परेशानी के विषय में बाल आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की । गड्ढों में आए दिन वाहन खराब होते रहते हैं। लोगों ने कहा यहां पर जीना दूभर हो गया है। सड़क का निर्माण होना चाहिए।
बागपत-मेरठ मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे है, लेकिन नया गांव हमीदाबाद में स्थिति बेहद खराब है। गड्ढों की वजह से यहां आए दिन जाम रहता है और वाहन भी गड्ढों के कारण खराब होते हैं। अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर समस्या में हस्तक्षेप की मांग की है। गांव में मुख्य रोड पर ही सरकार स्कूल है। यहां सैकड़ों बच्चों का आवागमन होता है। कई बार स्कूली वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बच्चों की जान को खतरा बना रहता है।
महिला ओमकली का कहना है कि बर्तनों में धूल जम जाती है। वह अपने घरों में चैन से आराम भी नहीं कर सकते।
मुनेश देवी का कहना है कि समस्या के समाधान की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पूरा गांव समस्या से घिरा है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि डीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
सचिन कुमार का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। मार्ग खराब होने से वह परेशान हैं।