फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जोहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर सोमवार को साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू हुआ। इसमें पहले दिन 70 शूटरों ने आवेदन पत्र जमा कराए तथा निशानेबाजी का टेस्ट दिया।
विज्ञापन

जोहड़ी के बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग पर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के निशानेबाजी प्रशिक्षण केंद्र पर चयन के लिए मेरठ, शामली, बड़ौत, बागपत, बिनौली, सराय आदि जगहों के स्टेट लेवल पर पदक प्राप्त करने वाले और नेशनल लेवल पर प्रतिभाग करने वाले 70 निशानेबाजों ने पहुंचकर आवेदन पत्र भरकर जमा किए। इसके बाद पर्यवेक्षक डॉ. राजपाल सिंह व साईं प्रशिक्षक नीतू श्योराण की देखरेख में ट्रायल में आये प्रतिभागियों ने निशानेबाजी का टेस्ट दिया। मंगलवार को इनका फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। आयु एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। लखनऊ से साईं के निशानेबाजी कोच फारुक पठान ओफिसियल के रूप में यहां मौजूद रहेंगे। ट्रायल में दोनों टेस्ट में प्राप्त अंको के आधार पर चयन सूची बनाकर अनमोदन के लिए साईं मुख्यालय दिल्ली भेजी जायेगी। इस दौरान रेलवे के विपिन राणा, मृगेंद्र तोमर, सचिन शर्मा, मीना कुमारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें