फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा में ई-टेंडरिंग प्राणाली से होंगे भोजन के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा में ई-टेंडरिंग प्र्रणाली से होंगे भोजन के टेंडर
विज्ञापन

बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ई-टेंडरिंग प्रणाली से भोजन के टेंडर होंगे। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने 28 फरवरी तक प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के 73 जनपदों में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। जनपद में छपरौली और बड़ौत में विद्यालय संचालित हैं। विद्यालय का शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू हो जाएगा। बालिकाओं को गुणवत्तायुक्त भोजन की व्यवस्था कराई जाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए इस बार ई-टेंडरिंग प्रणाली लागू कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया है 28 फरवरी तक ई-टेंडरिण प्रणाली को प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें