फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दोघट कस्बे का एक व्यक्ति पिछले तीन साल से लोन की रकम पाने को लेकर बैंक के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने कहा लोन की रकम देने में बैंक अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उसने डीएम को पत्र भेजकर मांग जल्द पूरी न होने पर डीएम मुख्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित जय भगवान पुत्र मुंशी राम (57) दोघट कस्बे का रहने वाला है। उसने बताया कि तीन साल पहले सिंडिकेट बैंक मेें पांच लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया । आवेदन के बाद कागजात की जांच प्रक्रिया पूरी मिलने के बाद लोन की धनराशि स्वीकृति कर दी, लेकिन कई साल बाद भी अब लोन की धनराशि नहीं दी जा रही है। कई बार बैंक अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया, इसके बाद भी लोन नहीं मिल पा रहा है। उसने डीएम को भेजे पत्र में बैंक अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर प्रकरण की जांच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर डीएम मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक विवेक त्रिपाठी ने कहा वर्ष 2016 में किन्हीं कारणों के चलते उक्त व्यक्ति का लोन रिजेक्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें