फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा से ही विश्व में हो सकती है शांति- प्रभावना भूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज और आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के तत्वावधान में तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया। गांधी रोड स्थित 70 फुट ऊंचे मान स्तंभ पर निर्वाण लाडू चढ़ाया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ विजय जैन ने किया। ध्वजा रोहण अतुल जैन, चित्र अनावरण अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलन राकेश जैन ने किया। सर्व प्रथम श्रीजी का अभिषेक किया । इसके बाद डॉ. श्रेयांस जैन, नरेश जैन, संजय जैन के निर्देशन में विधि विधान एवं पूजा की क्रियाएं सौधर्म इंद्र अंकलेश जैन, ईशान इंद्र नीरज जैन, सनत इंद्र पवन जैन, महेंद्र इंद्र सुनील जैन ने की इस अवसर पर जैन संत प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली व पुण्य शाली है, जो आज भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मना रहे हैं और निर्वाण लाडू चढ़ रहे हैं। भगवान आदिनाथ ने असि मसि कृषि का ज्ञान देकर एक नई दिशा दी। उनके सत्य अहिंसा के संदेश से ही विश्व में शांति का वातावरण बन सकता हैं। कार्यक्रम के अतिथि चेयरमैन अमित राणा, विधायक केपी मलिक ने भी निर्वाण लाडू चढ़ाया और धर्म प्रभावना की। कुबेर पंकज जैन ने रत्न वर्षा की। निर्वाण लाडू प्रात: 7 बजे से शुरू होकर सांय कालीन तक चढ़ाया । सांय काल 1008 दीपकों से भगवान आदिनाथ की आरती की गई। संचालन डॉ. आरके जैन ने किया। इसमें विजय जैन, अजित जैन, जिनेंद्र जैन, टेकचंद जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, नीरज जैन, गौरव जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, रमेश चंद, अतुल जैन, विपिन जैन, देवेंद्र जैन, महेंद्र जैन, गौरव जैन, शैंकी, सौरभ, प्रमोद जैन, रमेश जग्गी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें