बागपत। भारतीय जीवन बीमा निगम ने सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें निगम की कैंसर कवर योजना की जानकारी दी। इसमें अच्छा कार्य करने वाले विकास अधिकारी और अभिकर्ताओं को सम्मानित किया ।
शनिवार को वात्सायन पैलेस में आयोजित समारोह का वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीआर शुक्ला ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। । उन्होंने वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले सभी लक्ष्य को पूरा करने, जनता को लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा। अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडलीय मैनेजर यूसी जैन ने निगम की कैंसर कवर प्लान योजना और जीवन शिरोमणि योजना के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक बीपी सिंह ने शाखा की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले तिलकराम चौहान, रामप्रताप सैनी, सुनीता रानी, शहजाद, अजय यादव, रणवीर यादव, सुधीर गुप्ता, लोकेश कुमार, राजेंद्र सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व विकास अधिकारी जगरेश कुमार, पीके गुप्ता और अरविंद कुमार को भी सम्मानित किया। इसमें रामवीर सिंह, अनिल राणा, समुंद्र सैन, दिनेश जैन, डॉ. बीडी शर्मा, मुकेश कुमार, दीपक, सलीम खान आदि मौजूद रहे।