जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई ने पार्श्वनाथ जैन मंदिर बड़ौली रोड परएक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें स्वयं सेवकों को योगाभ्यास कराया।
शिविर का शुभारंभ स्वयं सेवकों ने भजन और मंत्रोच्चारण से किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रविता खत्री ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया। स्वयं सेवकों ने विभिन्न आसन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी ने रासेयो के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वयं सेवकों ने मंदिर के अंदर से अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्र कर बाहर फेंका। दूसरे सत्र में बड़ौत नगर पालिका के इओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी और जेई कावेंद्र ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता अभियानों की जानकारी दी।