बागपत। जोश, मस्ती और उमंग के साथ युवाओं ने नववर्ष का स्वागत किया। ठंड और कोहरे के बीच देर रात तक आतिशबाजी होती रही। डीजे की धुनों पर कई जगह डांस किया। नूतन वर्ष की सुबह लोगों ने हवन और पूजन के साथ किया।
लोगों ने सोमवार को साल 2017 को अलविदा और नए साल 2018 का स्वागत किया। रविवार की रात में देर रात तक पार्टियों का दौर चला। नए साल के मौके का जमकर जश्न मनाया। हर उम्र के लोगों ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य स्थानों पर पहुंचकर नववर्ष का जश्न मनाया। युवाओं ने शहर में विभिन्न स्थानों पर डीजे की व्यवस्था की हुई थी। फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके। 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई, जो देर रात तक चलती रही। नूतन वर्ष की सुबह को पूजा अर्चना की गई। शहर के विभिन्न जगहों पर हवन का आयोजन किया । इसमें लोगों ने आहुतियां देकर वर्ष 2018 में देश में शांति की प्रार्थनाएं की। लोगों ने स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी में नव वर्ष के मौके पर रविवार की रात में व्यापारी संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा ने समारोह का आयोजन किया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और संचालन मास्टर गजराज शर्मा ने की। अभिमन्यु गुप्ता, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
नववर्ष पर युवाओं ने लिया गांव में सफाई का संकल्प
चादीनगर (बागपत)। रटौल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर ने युवाओं के साथ गांव में नूतन वर्ष पर सफाई अभियान चलाया। लोगों से बाहर और आंगन को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता का संकल्प दिलाया। जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर ने युवाओं के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया। गांवों की गलियों में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। समाजसेवी चौधरी हाजी मुंतजीर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हम खुद सफाई नहीं करेंगे तब तक वातावरण स्वच्छ नहीं होगा। हम सभी को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसमें चौधरी रशीद, चौधरी मुसाहिद, हाजी मुंतजीर, नासिर, बॉबी, शमशाद मौजूद रहे।