फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित को नियुक्त पत्र न देने पर शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

मृतक आश्रित को कई साल बाद भी डीआईओएस के नियुक्त पत्र न देने पर बुधवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज परिसर मेें एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर मेें अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नाराज शिक्षकों ने कहा कॉलेज में तैनात प्रवक्ता वीरेंद्र जैन की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तभी से मृतक आश्रित कोटे के तहत पुत्र प्रतीक जैन नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण परेशान हैं। दर्जनों बार प्रबंध समिति सहित डीआईओएस से अनुरोध कर चुका है। उन्होंने कहा तीन नवंबर को उच्च न्यायालय ने डीआईओएस को मृतक आश्रित को नियुक्त पत्र देेने के आदेश दिए, लेकिन आदेश मिलने के बावजूद डीआईओएस नियुक्त पत्र देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे शिक्षक बर्दास्त नहीं करेंगे। बाद में बैठक कर निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार से डीआईओएस के खिलाफ कॉलेज परिसर मेें अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश शर्मा, अजयराज शर्मा, ललित जैन, मनमोहक सिंह, सुधीर कुमार, राजीव जैन, मुकेश गुप्ता, रीता कौशिक, रीमा जैन, टीना जैन, आदेश गुप्ता, योगेंद्र वर्मा, नवनीत, दिनेश, राजीव जैन, विभा, ऋषभ जैन, केला देवी, कुसुम, दीपक, सुमित, सतीश, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें