बागपत। विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। डीडीओ ने कहा बागपत और खेकड़ा बीडीओ ने पत्र भेजने के बाद भी अभिलेख नहीं दिए। अब नोटिस देकर तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में पाइप पेयजल योजना में अनियमितता की शिकायत की गई है। विकास कार्यों में भी करीब 10 लाख रुपये की धांधली की शिकायत अफसरों से की। मंडलायुक्त के आदेश पर स्वच्छता समिति पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश है, वहीं धांधली पर भी गंभीर है। इसके अलावा रटौल गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई और खेकड़ा खंड विकास का भी यह ही हाल है। इन सभी की जांच डीएम के आदेश पर डीडीओ हुब लाल कर रहे हैं। उन्होंने कई बार बागपत और खेकड़ा बीडीओ को विकास कार्यों की सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । डीडीओ ने बताया खेकड़ा और बागपत बीडीओ को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में धनौरा सिल्वरनगर में हुए विकास कार्यों के सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं रटौल गांव सहित खेकड़ा ब्लॉक में हुए विकास कार्यों के सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के पत्र जारी किया गया है। यदि बीडीओ ने तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
बीएसए से शिक्षा मित्र की पत्रावली मांगी
बागपत। हरिया खेड़ा गांव में शिक्षा मित्र की नियुक्त हुई , इसे गलत बताकर सीडीओ से शिकायत की। सीडीओ ने डीडीओ हुब लाल को जांच करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया बीएसए योगराज सिंह को पत्र जारी कर पत्रावली जमा कराने को कहा, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए । सीडीओ के निर्देश पर नोटिस भेजकर जल्द पत्रावली उपलब्ध कराने लिए कहा गया है।