बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को दुग्ध दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। बाद में विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बच्चों को दूध और बिस्किट का सेवन कराया । स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि दूध हमारे लिए लाभकारी है और यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में पूजा, इशिता, अंजू, संजीता, तपस्या, नुपुर, कविता, अदिति जैन आदि ने बच्चों को दूध से होने वाले फायदों की जानकारी दी और आवश्यकता अनुसार दूध पीने की अपील की। इस मौके पर दुग्ध विषय संबंधी प्रतियोगिता हुई। विजेता बच्चों को चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने सम्मानित किया। अंत में स्कूली बच्चों ने 26/11 के हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इसमें अंकुर, उमेश शर्मा, शरद शर्मा, बोस्की जैन, मोनिका, दीपक, जगमोहन आदि रहे।