फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वी यमन नहर टूटने से कांशीराम कालोनी जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वी यमन नहर टूटने से कांशीराम कालोनी जलमग्न
विज्ञापन


बड़ौत। पूर्वी यमन नहर में बृहस्पतिवार रात अत्यधिक पानी आ जाने से कांशीराम कालोनी के पास नहर टूट गई। इससे पानी कालोनी और आसपास के खेतों में घुस गया। कालोनी में पानी भरने से लोगों में अफरातफरी मच गई। वे शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और टूटी नहर को किसी तरह बंद कर पानी का बहाव रोका।
कांशीराम कालोनी के पास बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे पूर्वी यमन नहर में अचानक ज्यादा पानी आने से तटबंद टूट गया। इससे पानी कांशीराम कालोनी और आसपास के खेतों में बहने लगा। जब पानी कालोनी में पहुंचा तो वहां के निवासियों में अफरातफरी मच गई और वे घरों से बाहर निकल आए। पानी ने कांशीराम कालोनी को चारों ओर से घेर लिया और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को क्षति हुई। शुक्रवार सुबह सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेत के बोरे डालकर बहाव को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जिलेदार वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रजवाहों की सफाई का कार्य चल रहा है और रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। वहीं बड़ौली झाल के भी दो गेट बंद थे। जिसके कारण नहर ओवरफ्लो हो गई और की पटरी टूट गई है। उसकी ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें