फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र को ट्राफी देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्र को ट्राफी देकर सम्मानित किया
विज्ञापन


बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल एवं जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला मेें शुक्रवार को हुए समारोह मेें मेधावी छात्र को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभांरभ सचिव डा. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, निदेशक रामपाल सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर से दो नंवबर तक ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल अमरोहा में सीबीएससी कलस्टर 19 नॉथ जॉन अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल के कक्षा 11 के छात्र आशीष कुमार ने 47.69 मीटर डिस्कस थ्रो फेंकते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उधर जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में भी इसी प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर दौड़ मेें प्रथम स्थान पाने वाले कक्षा 10 के छात्र पीयूष अहलावत को प्रबंधक दीपा चौधरी और शिक्षक ने सोने का तमगा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्थिक, अभय, ऋषभ, पीयूष, इतिका, तानिया, वर्षा, तनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें