फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के सचल दस्ते के खिलाफ लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के सचल दस्ते के खिलाफ लोगों का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की बिजरौल रोड पर शुक्रवार को काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने वन विभाग के सचल दस्ते पर अवैध कटान में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने अवैध कटान न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को काफी संख्या में लोग बबलू मलिक के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वन विभाग के कुछ अधिकारी शासनादेश के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर क्षेत्र में जमकर अवैध कटान करा रहे है। आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व पूर्वी यमन नहर स्थित वन कार्यालय पर तैनात उप वनक्षेत्राधिकारी मदनपाल को क्षेत्र में अवैध कटान कराने के मामले में लिप्त पाएं जाने पर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने जांच कर हटा दिया था। इससे पूर्व भी वर्ष 2010 मेें मदनपाल को बिनौली वन क्षेत्र के कोहिनाबाद वन ब्लाक में भारी मात्रा में अवैध कटान में जांच कर निलंबित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद विभागीय अफसरों ने मदनपाल को वन विभाग की सचल टीम का प्रभारी बना दिया गया है। जो आए दिन क्षेत्र में घूमकर अवैध कटान करा रहे हैं। लेकिन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। हंगामा करने वालों में रवि चौहान, प्रियवत राणा, सन्नी चौहान, योगेश, सचिन, भगत, इकबाल, अनिल कुमार, हरेंद्र, नरेंद्र, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उनकी तैनाती से पूर्व और तैनाती के बाद कई बार मदनपाल को अवैध कटान में लिप्त पाएं जाने पर निलंबित किया जा चुका है। फिलहाल मदनपाल उन्हें सूचना दिए बिना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे हैं। इस बारे में आला अफसरों को सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें