फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैड़बरा में 32 हैंडपंप में से 17 खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। गैड़बरा गांव में 32 हैंडपंप में से 17 खराब पड़े हैं। जो चल रहे है, उसका पानी दूषित होने लगा है। गांव में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। अधिकांश लोग ओवरहेड टैंक का ही पानी इस्तेमाल कर रहे है। डीएम से हैंडपंपों को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र में पहले ही पानी का संकट है। भू जल स्तर गिरता जा रहा है। नहरें सूखी पड़ी है। एनजीटी ने दूषित हैंडपंपों को उखड़वा दिया है। जहां से सरकारी नल उखड़ चुके हैं, वहां प्रशासन ने कोई समुचित व्यवस्था नहीं कराई है। क्षेत्र के गैड़बरा गांव में पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है। 32 हैंडपंप हैं, इनमें से 17 खराब हैं। जो बचे हैं, उसका पानी दूषित होता जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के संकट ने लोगों को चिंता बढ़ा रखी है। ग्रामीणों ने डीएम से खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है, ताकि किल्लत न हो। गांव के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह राणा, अजय कुमार, ईश्वर सिंह, ओमबीर सिंह, ऋषिपाल, बिल्लू, जयवीर, ब्रहम सिंह, बालेश्वर विनोद ने बताया पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान पिंकी ने बताया गांव में पेयजल का संकट नहीं है। जो हैंडपंप खराब है, उनको रिबोर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें