फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चौदस पर हुई अनंतनाथ भगवान की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दशलक्षण पर्व में वासू पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याण पर अनंत चौदस पर्व में अनंत नाथ भगवान की पूजा की गई। इंद्रों ने मंत्रोचार से अर्घ्य चढ़ाए । इस दौरान शांति धारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में मंगलवार को श्रीजी की शुद्ध जल से अभिषेक किया। इसके बाद भगवान की आराधना की। वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर और अनंत चौदस पर्व में अनंत नाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना की । पूजा के बाद शांति विधान का आयोजन किया। इंद्रों ने मंत्रोचार के बाद अर्घ्य चढ़ाए। मयंक जैन ने कहा जिस दिन इंसान मोह माया के रास्ते को छोड़कर धर्म के रास्ते पर अपना कदम बढ़ाता है तो वह मोक्ष के दरवाजे पर दस्तक देने लगता है। इस लिए हमें चाहिए हम सच्चे देव शासत्र गुरु की सेवा भक्ति में अपना मन लगा ले तभी हमारा कल्याण संभव है। श्री जी को शांतिधारा के लिए बोली का आयोजन किया। सबसे बड़ी बोली सूरज जैन को मिली। विधान में पंकज जैन, श्रीयांस जैन, मुकेश जैन, सुनीता जैन, अतुल जैन अर्घ्य चढ़ाए। जैन जागरण मंच द्वारा आयोजित आरती में दीप प्रज्ज्वलित करने का शौभाग्य प्रिया जैन को मिल। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रश्न मंच और मैना सुंदरी नाटिका का आयोजन किया। मनमोहक प्रस्तुति पर कलाकारों को सम्मानित किया। इसमें अनिल, विनीत, मनीष, विकास, ऋषभ, कुनाल, बबीता, लवली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें