बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक राजू पीवी ने बताया आधार कार्ड बनाने के लिए बैंक शाखाओं का चयन किया जाना है।
इस मौके पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा हर व्यक्ति को बैंकों की योजना का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। एलडीएम ने बताया 10 शाखाओं पर एक शाखा में आधार कार्ड हेतु पंजीकरण के लिए सुविधाएं उपलब्ध करना है। सभी जिला समन्वयक बैंक द्वारा शाखाओं का चयन करके तत्काल अवगत करना है। सिंडिकेट बैंक ने बागपत लूंब, बड़ौत, खेकरा शाखा का चयन किया। 2011 की जनगणना के अनुसार 5000 से अधिक आबादी में 25 शाखाएं बैंक रहित ग्रामीण केंद्रों पर खोलनी होगी। आगामी बैंकर्स सभाओं का कलेंडर भी अनुमोदित किया । वार्षिक क्रेडिट योजना 2017-18 एवं सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की । जिला विकास प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने डेरी उद्यमिता विकास योजना के बारे में बताया। इसमें अमित कुमार, नरेश कुमार शर्मा, डॉ. आरपी कनौजिया ने भी बैंक योजना की जानकारी दी। इसमें पीडी एमएल पटेल, प्रेमचंद, डॉ. अनुराग गुप्ता, मुकेश कुमार, शशि सांगवान, होशियार सिंह, एसपी जैन आदि मौजूद रहे।