विजेता शूटरों को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी परिसर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में देहरादून मेें हुई उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप मेें पदक झटकने वाले विजेता शूटरों को सम्मानित किया।
आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अमित राय जैन और ट्रस्ट के संस्थापक भगत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संस्थापक भगत सिंह ने बताया 17 से 24 अगस्त तक देहरादून में उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें एकेडमी के शूटरों ने अच्छा प्रदर्शन कर 21 स्वर्ण पदक सहित कुल 56 पदक जीते। इनमेें अक्षित तोमर, विवेक तोमर, अभय तोमर, आयूस तोमर, दिग्विजय, उज्ज्वल सिंह, अनुज, अर्जुन, सूरज मान, शुभम, कुणाल, गुड्डन तोमर, विशुराज, पंकज राणा, सौरभ, राहुल तोमर, अंकुर, युवराज, कनिष्क, राजन, भगत सिंह, नवीन तोमर, दीपक, पुष्पेंद्र, मदनलाल, सूरज शामिल रहे। बताया विजेताओं ने सितंबर माह में मुंबई में होने वाली आल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। विजेता शूटरों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।