फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में स्पार्किंग होने से टटीरी की तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में शुक्रवार की रात में विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। विद्युत निगम की टीम ने रात में ही लाइन को ठीक किया। इस दौरान करीब तीन घंटे कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार और अन्य स्थानों पर शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे अचानक विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने लगी। इस कारण मकानों में आराम कर रहे लोग सड़क पर आ गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने विद्युत निगम की टीम को रात में सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत के कर्मचारियों ने मशक्कत कर लाइन को ठीक किया। इस कारण रात में करीब तीन घंटे सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा विद्युत लाइन ढीली है। इस कारण आपस में तारों के मिलने से स्पार्किंग हो रहती है। ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिक मुकेश रूहेला, डॉ. आशु, विजय मानव, चौधरी पवन ठेकेदार ने विद्युत निगम के अफसरों से हस्तक्षेप कर बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें