फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी देर भई नंदलाल तेरी राह तके.........

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्री महावीर मित्र मंडल ने बुधवार को देर शाम पंचवटी मंदिर से श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा का जुलूस निकाला। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते पंचवटी मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन तरस चंद अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा में दिल्ली, उप्र, पंजाब के एक दर्जन बैंडबाजे संगीतमय भजन सुनाते चले। शोभायात्रा में दिल्ली-मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर की डेढ़ दर्जन मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। करेल का कुचीपुड़ी नृत्य एवं राजस्थानी नृत्य पर श्रोताओं की भारी भीड़ जमा हुई। शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से शुरू होकर अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, घट्टा बाजार, ठाकुरद्वारा, डाकखाना रोड, गांधी रोड, सारंग सिनेमा, शिव चौक होते पंचवटी मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा को जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने प्रसाद वितरण किया। सबसे पीछे रथ पर श्रीकृष्ण भगवान विराजमान थे और श्रद्धालु नृत्य करते चले। रथ के सारथी संजय गुप्ता, प्रसाद वितरक मनोज गोयल, दीप प्रज्ज्वलन आकाश बंसल, भगवान की सवारी पर चंवर सेवा का कार्य सोहन पाल गुप्ता एवं राहुल गर्ग ने किया। पुरस्कार वितरण हरीश मोहन अग्रवाल और मुख्य अतिथि शिव कुमार गोयल रहे। श्रीकृष्ण का अभिषेक प्रफुल गुप्ता ने किया। ध्वजा रोहण विनोद गोयल ने किया। मंडल के प्रेस प्रवक्ता मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया सुबह सात बजे नगर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। इसमें राम अवतार गोयल, प्रेम चंद गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, मुरारीलाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें