फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवां के झोंके से पीपल का पेड़ मूर्तियों पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर में पीपल की परिक्रमा के लिए बनाई जा रही चारदीवारी की नींव की खुदाई के दौरान पीपल तेज हवा के चलते गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई और विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर में निर्माण कार्य पिछले कई दिन से चल रहा है। पीपल की परिक्रमा के लिए सोमवार को बाउंड्री बनाने के लिए नींव खोदी जा रही थी। तभी पीपल की जड़े खोखली होने के कारण हवा के झोंके से पीपल शनिदेव और शिव की मूर्ति के ऊपर गिर गया, लेकिन दोनों मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने से बच गई, लेकिन हादसे के कारण मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम मिश्रा ने बताया पीपल के पेड़ काफी पुराना है। इस कारण पेड़ की जड़े खोखली हो चुकी है, यदि उन्हें पहले एहसास होता तो वे नींव खुदाई के दौरान के थोड़ा दूरी बनाकर चलते, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें