फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरम शौद्यन उद्योग को चालू कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल गांव के लोग काफी संख्या में इकट्ठा होकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें गांव में बंद किए गए चरम शोधन कार्य को पुन: चालू कराए जाने की मांग की। उन्होंने गांव के राशन डीलर द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच कराए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव में काफी समय से चरम शोधन का कार्य करते आ रहे थे। जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता था। गांव के 150 परिवार इस धंधे से जुड़े थे, लेकिन कुछ लोगों ने रंजिशन इस कारोबार को बंद कराने के लिए शिकायत की। उन्होंने बाद में एसडीएम को इस कार्य को चालू रखने की मांग की। वहीं, उन्होंने गांव के राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कार्ड धारकों को राशन नहीं देता है। लोगों को धमकाकर भगा देता और राशन ब्लैक में बेच देता है। उन्होंने राशन उीलर की भी जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अमित, दीपक, प्रवीण, मुकेश, चतर सैन, रविंद्र, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, मनीष, रामू, राजीव कुमार, सुनील कुमार, महेशपाल, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, नरेश, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें