फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में बीमारियों पर नियंत्रण करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बीमारियों पर नियंत्रण करें चिकित्सक
विज्ञापन

- टास्क फोर्स की बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश

बागपत। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बुखार एवं संक्रामक रोगों की प्राथमिकता से रोकथाम के निर्देश दिए हैं। जनपद में डेंगू का प्रभाव नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नही है कि चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन न करें।
उन्होंने बताया कि घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, घरों के आस-पास पडें टायर, टूटे लोहे और प्लास्टिक के पात्रों में पानी न एकत्र होने दें क्योंकि मच्छर इन्हीं में पनपते हैं। उन्होंने कहा सभी सीएचसी पर 10 बेड्स की व्यवस्था कराई जाए। कमरे में जालियों की व्यवस्था कराए। बैनर, पोस्टर, पंपलेट की सहायता से लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। डॉ. प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छपरौली, बडौत, पिलाना, बागपत तथा खेकड़ा में बाढ़ नियंत्रण चौकी बन चुकी है। 108 एंबुलेंस की सुविधा हर समय उपलब्ध है। बाढ़ की सूचना देने का कार्य ग्राम प्रधानों आशा का भी होगा। इससे बचाव कार्य जल्द हो सके। सीएमओ ने बताया कि 11 जुलाई से 28 जुलाई तक मनाया जाएगा। जनपद बागपत में 75 के सापेक्ष 57 स्थान चिन्हित किए गए है जिनमें बच्चो की संख्या ज्यादा मिली। पीडी एमएल पटेल, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, बीएसए योगराज सिंह, सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें