फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में 15 दिन पहले घुसकर कर्मचारी के साथ अभद्रता कर हाथापाई का प्रयास करने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को हंगामा कर प्रदर्शन किया। बाद में बैठक कर सीओ का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय में एकत्र हुए और दलालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया करीबन 15 दिन पहले पंचायत के संगठन मंत्री आरिफ दफ्तर पर विभागीय काम कर रहे थे। तभी कार्यालय में सक्रिय कुछ दलाल दफ्तर में आए और नियम विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाने लगें। मना करने पर दलालों ने आरिफ के साथ अभद्रता कर गाली-गलौच शुरू कर दी और हाथापाई का प्रयास किया था। इस मामले में संगठन मंत्री आरिफ ने कोतवाली बड़ौत में उक्त दलाल के खिलाफ तहरीर दी। कई दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण दलाल दोबारा से दफ्तर में सक्रिय हो गए है और कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी है। बाद में बैठक कर बृहस्पतिवार को सीओ बड़ौत का घेराव करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कर्मचारियों के साथ अभद्रता सहन नहीं होगी। एसई रामबीर सिंह ने कहा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग मांगा है। इसमें धर्मपाल, खलील, नितिन, सुखदेव पंवार, संजीव तोमर, सतेंद्र पवंार, वेदपाल, सुनील, अमित, राजीव, राहुल, ग्यासुदीन, सन्नी, दिनेश, राधेश्याम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें