फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाना है जीवन तो जरूर करें वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की धरा को हरियाली की चादर ओढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में पौधरोपण किया। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। सीडीओ चांदनी सिंह ने शरफाबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण किया। इस मौके पर बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

जिले के अफसरों ने वन महोत्सव मनाते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। शरफाबाद गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय में सीडीओ चांदनी सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अफसर पहुंचे। वन महोत्सव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पेड़ वर्षा कराने में सहायक होते हैं। सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इसके बाद बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव के लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। 500 पौधे रोपे । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में विकास भवन में पौधे रोपे। डीडीओ हुबलाल, बीडीओ कृपाल सिंह मौजूद रहे। पिलाना बीडीओ विकास कुमार ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। नौरोजपुर गुर्जर स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय में शिक्षक और छात्राओं ने पौधा रोपे। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया विभाग की ओर से अभी तक 35 हजार से ज्यादा वन पौधे रोपे हैं। डौला के श्मशान घाट पर परियोजना अधिकारी एमएल पटेल के नेतृत्व के पौधा रोपण किया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बागपत शाखा के प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया शहर के पक्का घाट पर पौधरोपण किया। बैंककर्मियों के अलावा आसपास के लोगों ने इसमें सहयोग किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पौधारोपण के अलावा उनकी सुरक्षा भी करें, ताकि पौधे बड़े हो सकें।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार की देखरेख में पौधे लगाए। कॉलेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमबीर तोमर मौजूद रहे। छात्रों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें