फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण जमा का आखिरी दिन, अभी तक नहीं मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण जमा का आखिरी दिन, अभी तक नहीं मिली हरी झंडी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। कर्ज माफी के चक्कर में सहकारी समितियों से किसानों द्वारा लिया फसली ऋण किसान जमा नहीं कर रहे हैं। 30 जून को किसान बकाया में डाले जाएंगे और इन पर 12.70 प्रतिशत की दर से ब्याज लगेगा। इसे लेकर किसान परेशान हैं और सरकार की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है कि उनका ऋण माफ होगा भी या नहीं।
विज्ञापन

किसान हरपाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र, सुखवीर, रणवीर, देशपाल, सुधीर, कालू आदि ने बताया किसानों ने सहकारी समितियों से जो फसली ऋण ले रखा है, किसानों ने इसलिए जमा नहीं किया है कि उनका ऋण माफ होगा, लेकिन अभी तक उन्हें यह जानकारी ही नहीं है कि ऋण माफ होगा भी या नहीं। 30 जून को किसान बकाया में डाल दिए जाएंगे और इन पर 12.70 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाई जाएगी। 30 जून तक यह ब्याज दर तीन प्रतिशत लगाई जाती है। सहायक निबंधक सहकारी समिति विकास कुमार ने बताया प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों को फसली ऋण पर अनुदान देती है और 30 जून को इसकी अवधि खत्म हो जाती है। हमने तीन-चार दिन पहले उप निबंधक सहकारी समितियां मेरठ मंडल मेरठ को पत्र लिखकर 30 जून के समय को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश मांगे हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास में कोई सूचना नहीं है। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट एवं दाहा के सचिव धर्मवीर राणा एवं सुदर्शन गुप्ता ने बताया किसान अभी अपना ऋण जमा करने सोसायटी पर नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें