बागपत सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी का इजहार करती एसीएमओ डॉ दीपा सिंह व मौजूद सीएचसी अधिक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में शुक्रवार को पांच केंद्रों में 12 सत्र लगाकर 904 स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। इनमें 637 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका व 267 फ्रंटलाइन वर्करों को पहला टीका लगाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पांच केंद्रों में 12 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया। विभाग ने 653 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीकाकरण कराने व 462 फ्रंटलाइन वर्करों को पहला टीका लगाने की सूची तैयार की। शुक्रवार को सभी सत्रों में 637 स्वास्थ्य कर्मियों व 267 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया, जबकि 211 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों में नहीं पहुंचें।
ऐसे हुआ पहला टीकाकरण
केंद्र सत्र टीकाकरण लाभार्थी
जिला अस्पताल दो 68 188
बागपत सीएचसी दो 186 164
बड़ौत सीएचसी एक 13 110
267 462
ऐसे हुआ दूसरा टीकाकरण
केंद्र सत्र टीकाकरण लाभार्थी
जिला अस्पताल एक 103 95
सीएचसी बड़ौत दो 179 187
सीएचसी बिनौली दो 165 169
सीएचसी पिलाना दो 190 202
637 653
नहीं मिला संक्रमित, तीन केस एक्टिव
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले में ट्रूनेट से एक, आरटीपीसीआर 502 व एक हजार एंटीजन सहित 1503 लोगों की जांच की। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2334 और तीन केस एक्टिव है।