फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात नये संक्रमित, निरोजपुर में स्वास्थ्य विभाग का विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ नये संक्रमित, निरोजपुर में स्वास्थ्य विभाग का विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ा है। नौ नये संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 272 पर पहुंच गई है। खेकड़ा के निरोजपुर एम्मा में दो संक्रमित मरीजों को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल तक लेकर पहुंची।
क्षेत्र के गांव निरोजपुर एम्मा में पिछले दिनों दिल्ली पुलिस का सिपाही संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई । मंगलवार को ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट आ गई। इसमें दो ग्रामीण पॉजिटिव मिले हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शाम करीब छह बजे एंबुलेंस लेकर दोनों मरीजों को लेने गांव में पहुंची। टीम जैसे ही संक्रमित मरीजों के घर पहुंची। तो मरीजों के परिजनों एवं ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर लिया और अपने बीच ही बैठा लिया। मरीजों को नहीं ले जाने दिया। इसके बाद टीम ने फोन कर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के बीच से निकाला। संक्रमित मरीजों के परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मरीजों को अपनी मौजूदगी में एंबुलेंस में बैठाकर नगर स्थित कोविड अस्पताल में भेजा। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने कहा पुलिस की मदद से दोनों संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल में लाया गया है। जिले में मंगलवार को कुल नौ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जागरूकता से होगा प्रभावी नियंत्रण : अनिल कुमार
बागपत। जिले के नोडल ऑफिसर कोविड-19 एवं अपर आयुक्त (खाद एवं रसद विभाग) अनिल कुमार और एमडी (विद्युत निगम) एम देवराज ने कलक्ट्रेट में कोविड-19 नियंत्रण और तैयारियां की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने पर बल दिया। इस दौरान जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कहा कि दो जुलाई से चलने वाले अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीरता दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें