फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पर फैली अव्यवस्था पर भडक़े मरीज, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में फैली अव्यवस्था पर भड़के मरीज, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बनाएं गए क्वारंटीन सेंटर में फैली अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में भर्ती मरीजों ने कहा केंद्र में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो यहां पर साफ सफाई की कोई व्यवस्था है और न ही मरीजों के खाने और पीने की। इससे मरीज परेशान हैं। लेकिन लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा क्वारंटीन सेंटर में तैनात कर्मचारी और अधिकारी भी भर्ती मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इसको लेकर भी मरीजों में रोष व्याप्त है। मरीजों के हंगामा करने की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक मौके पर पहुंचे और मरीजों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मरीज ठंडे पानी की मांग कर रहे थे, जिसकी अनुमति केंद्र में भर्ती मरीजों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें