बागपत, अमीनगर सराय। लाला लालमन दास जैन धर्मशाला में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 86 लोगों ने रक्तदान किया, जिनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने वाला सबसे बड़ा महादानी होता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में रक्तदान जरूर करना चाहिए। पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण मित्तल ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार की जान बचाई जा सकती है, इसलिए रक्तदान जरूर करें।
सीएमओ डाॅ. दिनेश कुमार ने कहा कि रक्त मानव के शरीर से ही उपलब्ध होता है। प्रयोगशाला में नहीं बनता है, इसलिए रक्तदान करते रहना चाहिए। नगर पंचायत अमीनगर सराय की चेयरमैन सुनीता मलिक और उनके पति पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने रक्तदाताओं को पटका पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. ऐश्वर्या, जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, लॉयन ईश्वर अग्रवाल, लॉयन संजय गर्ग, दिनेश जैन मौजूद रहे। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता अमित बंसल, पवन गोयल, शिव कुमार मित्तल, जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार, रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, संदीप अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक मलिक के अलावा नगर पंचायत अमीनगर सराय के सभी सभासदों का सहयोग रहा।
- 74 यूपी बटालियन के कैडेट भी रक्तदान करने पहुंचे
74 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट ने भी बड़ौत से अमीनगर सराय में पहुंचकर रक्तदान किया। वहां सूबेदार मेजर मुंशा सिंह, सूबेदार मान सिंह, नायब सूबेदार सुखदेव, हवलदार रवि, कमल किशोर, अशोक कुमार जैन के अलावा काफी कैडेट मौजूद रहे और रक्तदान भी किया।
- इन सभी ने किया रक्तदान
कार्तिक जैन, दिलबाग सिंह, राकेश, सोहनवीर, विक्की, मानिक जैन, यशपाल सिंह, नवीन जैन, महेश गोयल, सतेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अतुल गोयल, इमरान, निशांत शर्मा, सुरेश, मनी जैन, पिंकी, अक्षय जैन, मनीष तोमर, प्रियंक मित्तल, मेघा तोमर, अभिषेक शर्मा, शिवम, अतुल, दीपक, अशोक कुमार, आयुष, यशपाल, ललित कुमार, सुमित शर्मा, अनुज, धर्मेंद्र, शहजाद, विजय जैन, विनीत गुप्ता, शिवदत्त शर्मा, मनोज, सूरजपाल, राजू, अंकुर, मनवीर, अनिल शर्मा, राजवेंद्र सिंह, गुलप्रीत, दिलशाद, अंशुल गुप्ता, मोहित खोखर, अमित कुमार शर्मा, रोहन, अनुराग कुमार, आशीष मित्तल, प्रियांशी तोमर, आशीष, विपुल पालीवाल, मोहित, धीरज, अतीक अहमद, मंजूर खान, मोहसीन, निखिल गर्ग, मुकूल, अंशुल, पवन, दीपांशु मित्तल, अभिषेक यादव, जगत सिंह, गोविंद यादव, रिषभ जैन, वरुण, नूरहसन, योगेश, सौरभ, निशांत, दीपांशु, प्रासुक जैन, हर्ष शर्मा, शेखर, दीपक, विरेंद्र जैन, तुषार, शुभम, अक्षिता मलिक, चिराग सिंघल, मोहित शर्मा, आशीष, संदीप कुमार ने रक्तदान किया।