फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने अवर अभियंता को धूप में बैठाया

Thu, 15 Jun 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सरूपुर गांव के विद्युत केंद्र पर जेई गणेश प्रसाद को धूप में बैठाकर विरोध प्रदर्शन करते
विज्ञापन
बागपत। बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में सरुरपुर के ग्रामीणों ने गांव के उपकेंद्र पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने वहां मौजूद अवर अभियंता को धूप में बैठा लिया। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान होने पर धरने की चेतावनी दी। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उपकेंद्र से गांव में अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है। गर्मी के अधिक होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की सप्लाई बाधित होने के कारण सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
बुधवार को ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर हंगामा कर जेई को धूप में बैठा दिया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। बिजली कटौती को लेकर काफी देर तक बिजलीघर में हंगामा चलता रहा और अवर अभियंता को काफी देर तक धूप में बैठाए रखा। नियमित बिजली आपूर्ति देने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर सतवीर, रतन प्रकाश, शिव कुमार, बिरजवीर जितेंद्र, सिंह, जयप्रकाश, मूसा, विनीत, योगेश, मोनू, देशपाल, सतपाल मौजूद रहे।
- विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक एसोसिएशन ने धरना दिया
बागपत। बड़ौत के बाजार में साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने की मांग को लेकर बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी बाजार में दुकानें और प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। जिस कारण श्रमिकों को भी दुकान पर काम के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने की मांग की। मांग करने वालों में प्रवीण कुमार, पवन रुहेला, सोहन, अनिल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें