फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 8.27 करोड़ से होगा धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी मार्ग का चौड़ीकरण 8.27 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 3.26 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा विधायक योगेश धामा ने धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेजा था, जो शासन को भेज दिया गया। विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव ने बताया कि शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी थी। अब वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। 8.27 करोड़ रुपये से मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को बजट भी जारी कर दिया है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि जल्द ही चौड़ीकरण शुरू करा दिया जाएगा।

-टांडा-बोड्ढा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली
शासन ने टांडा-बोड्ढा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 5.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। साथ ही 2.20 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया। इसके अलावा छपरौली-किशनपुर बराल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 1.24 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें