फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो गया। इसे लेकर छात्र और छात्राओं ने शहरी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।
जिले में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके लिए आंगनबाड़ी से पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों की सूची ली है। कक्षा एक और छह में दाखिले का कार्य प्रक्रिया पूरी कर ली। बृहस्पतिवार को खेकड़ा शहर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर चार एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल नंबर दो के छात्र और छात्राओं स्कूल चलो अभियान को लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल छात्र और छात्राएं हाथ में स्कूल चलो अभियान जागरूकता से लिखे बैनर पोस्टर लेकर चले। साथ ही लोगों से अपने बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने की अपील की। रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर वापस विद्यालय में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को स्कूल में छात्र, छात्राओं को मिलने वाले निशुल्क किताब, ड्रेस, मिड डे मील, जूते, मीठा दूध, फल आदि के बारे में भी बताया। साथ बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। इसमें प्रधानाध्यापक, स्वाति सक्सेना और वंदना रानी सहित चारू, सुनीता देवी, सुषमा, सुमित्रा मलिक, सुचित्रा, आदर्श शर्मा, सारिका, अतुल आत्रेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें