फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला में पीओएस मशीनों की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों की पाठशाला में कृषि विभाग के अधिकारी कृषकों को पीओएस (प्वांइट ऑफ सैल) की जानकारी देंगे। उर्वरकों की बिक्री का पूरा डेमो रखा जाएगा। ताकि किसान जागरूक हो सके और पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक और बीज की खरीद कर सके।
विज्ञापन

जिले में 27 से 30 मई तक प्रथम चरण में किसानों की पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें खेत खलिहान, फसल उत्पादन और बढ़ोतरी पर किसानों को जानकारी दी जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में कृषकों की पाठशालाओं का आयोजन होगा। इस संबंध में कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इन पाठशालाओं में अब किसानों को पीओएस (प्वांइट ऑफ सैल) मशीनों की भी जानकारी दी जाएगी। ताकि किसान जागरूक हो सके। वहीं पर आधार कार्ड लेकर अंगूठा भी मिलाना कराया जाएगा। कृषि निदेशक सोराज सिंह कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया है पाठशाला के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में कंपनी के प्रतिनिधि, खुदा उर्वरक विक्रेताओं द्वारा पीओएस मशीनों से उर्वरकों की बिक्री का डैमो कृषकों के समक्ष कराएंगे। उसी समय मशीनों से बिक्री के संबंध में आधार कार्ड एवं बायो मैट्रिक अंगूठा लगाकर उर्वरकों की खरीद करने ओर उर्वरकों की बिक्री रसीद, पीओएस मशीन से निकालने वाली पर्ची विक्रेताओं से प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी। किसानों की सभी शंकाओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें