फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में कैरियर बनाएं युवा : मीराबाई चानू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। खेल रत्न एवं पदम श्री से सम्मानित मीरा बाई चानू ने कहा कि खेलों में भी युवा अपना कैरियर बना सकते हैं। जो खेल प्रतिभा हो उसमें ज्यादा मेहनत करें, सफलता उनके कदम चूमेगी। सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सैड़भर गांव में भारतीय भारोत्तोलन संघ के महासचिव सहदेव सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय वेदीराम यादव की स्मृति में वेट लिफ्टिंग हॉल का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वेट लेफ्टर खेल रत्न एवं पदम श्री से सम्मानित मीरा बाई चानू ने किया। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया नशा युवाओं के कैरियर पर ग्रहण साबित हो रहा है। युवाओं को प्रेरित किया नशा वृत्ति से दूर रहकर देश निर्माण में अपना योगदान दें। जिस प्रकार पढ़ाई को मेहनत और लग्न से करते है, उसी प्रकार खेलों में भी अपना रुझान बढ़ाए। खेलों में आगे बढ़ने के बहुत अवसर है। युवा वर्ग जिस भी खेल में रुचि रखता है उसे लग्न, ध्यान और मेहनत करें उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। वेट लिफ्टिंग हॉल क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इसमें युवा निरंतर अभ्यास करने के लिए अपील की। इसमें यशपाल यादव, यद्धवीर यादव ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, डॉ. एसपी यादव, ग्राम प्रधान श्याम यादव, यशपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें