बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में मुख्य नाले की सफाई और सहायक नाले की सफाई कराने के लिए 48.18 लाख की धनराशि स्वीकृत की, वहीं 70 प्रस्ताव पारित किए।
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अमित राणा और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 नगर में स्थित गांधी पार्क, आवास विकास कॉलोनी, महिला पार्क, शहीद पार्क, सीओ आफिस के पास वाला पार्क के रख रखाव , सफाई आदि का 18.11 लाख का बजट की स्वीकृति दी। दिल्ली रोड स्थित शवदाह गृह व बड़ौली रोड स्थित शवदाह के पार्क के रख रखाव के लिए 16.26 लाख रुपये की स्वीकृति का प्रस्ताव पारित किया। इसी वित्तीय वर्ष में मुख्य बाजार दिल्ली रोड से लेकर खत्री गढ़ी का मार्ग पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का नाम रखे जाने व सब्जी मंडी के सामने उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
इस दौरान फूंसवाली मस्जिद से मंडी सुल्तानगढ के मार्ग के मध्यम में बने डिवाइरों से दोनों वाहन खडे़ हो जाने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस डिवाइडरों को तोड़कर मार्ग के मध्यम प्लास्टिक के टिप लगाकर वाहनों को लगवाने के लिए पार्किंग का ठेका छोडे़ जाना है, इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। वित्त वर्ष में पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों से संबंधित 70 प्रस्ताव पारित किए। इसमें कपिल, अवर अभियंता, संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज सहित सभासद शीला, प्रवीण, हरेंद्र, कालू, जीत सिंह कश्यप, सरिता जैन, डॉ. इरफान, रेणू तोमर, सविता चौहान, कविता, अमित राठी, आशा देवी, ललित जैन, प्रताप चौहान, सौराज सिंह, नगेंद्र, जाहिदा उपस्थित रहे।