बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की गोलियां भी खिलाई गई।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने छात्र छात्राओं को कृमि मुक्ति दिवस क्या होता है और हम इसको क्यों मनाते है आदि संबंधित जानकारी दी। इस दौरान 250 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई।