फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील बड़ौत को चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने बार व बेंच में तालमेल बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में नए कार्यकारी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर को निवर्तमान अध्यक्ष वेदपाल पंवार व नवनियुक्त महामंत्री दीपक कुमार राठी को निवर्तमान महामंत्री आनंद पाल आदि ने पदभार दिया। इसके बाद एडर कमेटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, महामंत्री दीपक कुमार राठी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष मदनलाल, सचिव सोहनवीर सिंह, पुस्तकालय मंत्री अरुण कुमार तथा अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमनंद शुक्ल ने कहा कि किसी समाज को दिशा देने में अधिवक्ताओं का बहुत योगदान है। उन्होंने न्याय पालिका के प्रति नजरिया बदलने की भी बात कही। इस मौके पर एडीजे प्रथम शक्तिपुत्र तोमर ने अधिवक्ताओं को बार व बेंच में तालमेल बनाने पर बल दिया। एडीजे समर पाल बालियान ने कहा कि किसी समाज को दिशा देने में अधिवक्ताओं का बहुत योगदान है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी रहे। इस बार के बार नये अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि वे सिविल कोर्ट यहां स्थापित हो, इसके लिए प्रयासरत है और इस पर कार्रवाई भी चल रही है और तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। संचालन विनोद कुमार जैन ने किया। इसमें श्योबीर सिंह, सुनील पंवार, वीरेंद्र चौहान, यशवीर चौहान, रविंद्र राठी, विनेश तोमर, जयवीर तोमर, दीपक राठी, भूप्रकाश, श्याम सिंह खोखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें