फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रतिमाह दिए जाए दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दस मांगों का लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने दस सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि गन्ने का भुगतान, आवारा गोवंश पशुओं से गोशालों में पहुंचाने की व्यवस्था कराने, बढ़े विद्युत बिल की वृद्धि वापस, कृषकों को सम्मान निधि योजना में हजार रुपये प्रतिमाह देने, नहरों की मरम्मत, सफाई कराकर टेल तक पानी की व्यवस्था, ग्रामीण जनता के लिए सीबीएसई स्कूलों में 50 प्रतिशत फीस कम कराकर दाखिला, माध्यमिक स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती पूरी कर शिक्षा व्यवस्था मजबूत कराने, प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर रात में भी डॉक्टरों की व्यवस्था और सभी के नंबर दीवारों पर लिखवाने, महिला अस्पताल उसके मानक के अनुसार चलवाने और दस वर्ष पुराने डीजल पर प्रतिबंध को हटाने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी सभी मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें गौरव पंवार, इंद्रपाल चौधरी, शिवदत्त शर्मा, महाराम सिंह, ब्रहम सिंह यादव, सुखवीर, हिम्मत सिंह, ब्रहम सिंह गुर्जर, रमेश मैनेजर, धूम सिंह भगत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें