फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका छात्रावास पर कब्जा करने वालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के बीच बालिका छात्रावास पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जिला पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के अधिकारियों ने एसडीएम को पत्र देकर इस बालिका छात्रावास को खाली कराए जाने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत के अभियंता ब्रिजेश मावी, जेई रोहित, प्रशांत आदि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से मिले और उन्हें पत्र देते हुए कहा कि बालिका छात्रावास जो 2002 में बना था, लेकिन किन्ही कारणों से यह कारगर नहीं हुआ। वर्षों से छात्रावास के कमरों पर पुलिसकर्मी, छात्र व अन्य लोग कब्जा किए हुए हैं। उन्हें नोटिस भी जारी किए गए। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि वे इसे खाली कराने के कार्रवाई करें। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को उनके साथ छात्रावास भेजा और वास्तविक स्थिति का जायजा कराया। एसडीएम ने कहा कि वे इस संबंध में एसपी को लिखेंगे और उनके निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें