फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली विधायक के अथक प्रयासों से पुल का निर्माण स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधानसभा से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के अथक प्रयासों के बाद कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल गांव के बीच कृष्णा नदी के पुल का निर्माण स्वीकृत हुआ। इसका निर्माण 661.18 लाख रुपये की लागत से होगा। सहेंद्र सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण से चौगामा क्षेत्र के कंडेरा, आचार्य ख्ेाड़ा, गूंगा खेड़ी, छछरपुर, जिवाना-जिवानी, कासिमपुर खेड़ी गांवों को लाभ होगा, जबकि दूसरी तरह नांगल, भगवानपुर, दोघट, आदमपुर, पुसार समेत कुल 22 गांवों के किसानों व ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि चौगामा क्षेत्र के लोगों की पुल निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से मिले थे। उन्होंने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया। पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति से खुश होकर कंडेरा गांव की जनता ने विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें