फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजरा की बेटी का जालंधर में जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खेल इंडिया स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एकेडमी पर शनिवार को आयोजित समारोह में जालंधर में हुई सब-जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ खेल इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह, इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर मलिक, वूशु कोच राज विपिन जोशिया व नवीन ने किया। इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर ने कहा कि आज बेटियां पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि 24 से 27 जनवरी तक पंजाब के जालंधर मेें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सब-जूनियर वूशु चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमेें सूजरा गांव निवासी व खेल इंडिया स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एकेडमी की खिलाड़ी अनुसुइया ने कोच राज विपिन जोशिया के निर्देशन मेें चैंपियनशिप में प्रदर्शन कर राजस्थान की प्लेयर को 9-0 से धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक जीता। स्वागत करने वालों में नितिन तोमर, भगत सिंह, भारतीय युवा क्रांति अध्यक्ष मनीष तोमर, कोच नवीन कुमार, सुमित, पंकज, आर्यन, राहुल, उत्सव, सोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें